साल 2019 में यह सभी फिल्में आपका मनोरंजन करते हुए आएंगी नज़र!

साल 2019 में यह सभी फिल्में आपका मनोरंजन करते हुए आएंगी नज़र!

साल 2019 अपने साथ नई फ़िल्मो की भरमार ले कर आया है जिसमें ड्रामा और देशभक्ति से ले कर एक्शन की भरमार होगी।

- साल का आगाज़ देश के प्रति जुनून की कहानी 'उरी' के साथ होगा। यह नए साल की सबसे पहली फ़िल्म होगी जो आप सभी के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए तैयार है।

आरएसवीपी की फ़िल्म "उरी" 11 जनवरी को रिलीज होगी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम, मोहित रैना, परेश रावल और कीर्ति कुल्हारी जैसे दमदार कलाकरों की टोली नज़र आएगी।

- नए साल में अभिनता ऋतिक रोशन अपनी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "सुपर 30" के साथ मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगे। अब तक रिलीज हुए फ़िल्म के लुक पोस्टर और टीज़र ने फ़िल्म के प्रति दर्शकों को उत्सुक कर दिया है।
रिलायंस एंटरटेनमेंट और साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन हाउस के तले बनी "सुपर 30" में ऋतिक रोशन, मृणाल ठाकुर, वीरेंद्र सक्सेना और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में नज़र आएंगे।

- असल जिंदगी में बाप-बेटी का रिश्ता साझा करने वाले अनिल कपूर और सोनम कपूर फ़िल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर बाप-बेटी की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। बाप-बेटी की इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए हर कोई जिज्ञासु है।
हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के पोस्टर को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। नवोदित निर्देशक शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में अनिल और सोनम कपूर के साथ-साथ राजकुमार राव और जूही चावला भी नज़र आएंगी। 

फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा"  विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अगले साल 1 फ़रवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

- आरएसवीपी की फ़िल्म "सोन चिरैया" में सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे।
 मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज वाजपेयी, रणवीर शोरे और आशुतोष राणा अभिनीत, सोन चिरैया में डाकू के युग पर आधारित में एक देहाती और कट्टर कहानी प्रस्तुत की जाएगी।

नए साल में 8 फरवरी को रिलीज होने वाली अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित सोन चिरैया में धमाकेदार एक्शन की भरमार होगी। फ़िल्म में मध्य भारत में डकैतों के शानदार गौरव की झलक देखने मिलेगी। 

- अपनी हाई ऊर्जा के लिए प्रसिद्ध अभिनेता रणवीर सिंह 2019 में भी धूम मचाने के लिए तैयार है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की "गुली बॉय" में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आएंगे।
मुंबई के अंडरग्राउंड रैप दृश्य से प्रेरित, फिल्म जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। रणवीर सिंह फ़िल्म में धारावी की झोपड़ियों में रहने वाले शख़्स की भूमिका में नज़र आएंगे, जबकि आलिया भट्ट उनकी अपरंपरागत लव इंटरेस्ट के किरदार में दिखाई देंगी।

एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित "गुली बॉय" 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

- राकेश ओमप्रकाश मेहरा की "मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर" मुंबई की झोपड़पट्टी में रहने वाले चार बच्चों के इर्दगिर्द घूमते हुए नज़र आएगी। उनमें से एक बच्चा अपनी मां के लिए शौचालय बनाना चाहता है और प्रधान मंत्री से अपील करता है।
स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने वाली 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल अहम भूमिका में नज़र आएंगी जो फ़िल्म में मां की भूमिका निभा रही हैं। फ़िल्म 8 मार्च को रिलीज होगी।

- विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म "लव लेटर्स" मार्च के महीने में रिलीज होगी। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ के बैनर के तले बन रही इस फ़िल्म में नवोदित कलाकार नसर खान और सादिया नज़र आएंगे।
- सोनम कपूर और दुलकर सलमान द्वारा अभिनीत "द ज़ोया फैक्टर" 5 अप्रैल को रिलीज होगी। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ के बैनर के तले बनाया जाएगा।

- सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा अभिनीत "जबरिया जोड़ी" 17 मई 2019 को देशभर में रिलीज होगी।
जबरिया जोड़ी में बिहार में होने वाले पकड़वा विवाह (शादी के लिए दूल्हे का जबरन अपहरण करना) पर एक दिलचस्प कहानी प्रस्तुत की जाएगी।

बालाजी मोशन पिक्चर्स और शैलेश सिंह की कर्मा मीडिया नेट के बैनर तले बनी यह फ़िल्म एकता कपूर द्वारा निर्मित है। प्रशांत सिंह द्वारा निर्देशित 'जबरिया जोड़ी' अगले साल रिलीज होगी।

- बालाजी मोशन पिक्चर्स की "ड्रीम गर्ल" साल 2019 में दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएगी। फ़िल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नुशरत भरूचा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी।
एकता कपूर द्वारा निर्मित, "ड्रीमगर्ल" नवोदित निर्देशक राज शांडिलिया द्वारा निर्देशित है।

- बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान साल 2019 में "भारत" के रूप में अपने प्रशंसकों ईदी देने के लिए तैयार है।
भारत की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान एक बेटे द्वारा अपने पिता को किये गए वादे पर आधारित है। फ़िल्म में सलमान और कैटरीना के साथ-साथ तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे अनुभवी कलाकार शामिल है।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और टी सीरीज द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 2019 की ईद पर रिलीज होगी। 

- सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की "छिछोरे" 30 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के साथ वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन और प्रतीक बब्बर अहम भूमिका में नज़र आएंगे।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के तले बनी "छिछोरे" साल 2019 में दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

- साल 2019 में रिलीज होने वाली आरएसवीपी की फ़िल्मो की सूची में "मर्द को दर्द नहीं होता" भी शामिल है। 
नवोदित निर्देशक वसन बाला द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में अभिमन्यु दसानी (नवोदित), राधिका मदान,  गुलशन देवया और महेश मांजरेकर अपने अभिनय से मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगे।

- साउथ के सुपरस्टार अपनी अगली फिल्म "साहो" के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार है। फ़िल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएंगी।
यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत, एक्शन थ्रिलर 'साहो' वामसी, प्रमोद, विक्रम द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित है जिसे एए फिल्म्स द्वारा वितरित किया जाएगा। यह फिल्म 15 अगस्त 2019 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

-  बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर साल 2019 में अपनी पहली बायोपिक "साइना" में भी नज़र आएंगी। इस बायोपिक में श्रद्धा कपूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की भूमिका में नज़र आएंगी।
साइना नेहवाल पर आधारित यह बायोपिक अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। श्रद्धा कपूर लंबे समय से इस बायोपिक पर काम कर रही है और  इस किरदार से जुड़ी हर चीज़ पर बारीकी से ध्यान दे रही है।

भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित 'साइना' अमोले गुप्ते द्वारा निर्देशित है। 

-  नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा साल 2019 में फ़िल्म "फोटोग्राफ" में एकसाथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएंगे। रितेश बत्रा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अमेज़ॉन प्रोडक्शन हाउस के बैनर के तले बनाई जाएगी।
- सुनील शेट्टी के नवाबज़ादे अहान शेट्टी अगले साल बॉलीवुड में अपनी पारी खेलने के लिए तैयार है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तले बन रही यह शीर्षकहीन साल 2019 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

- आरएसवीपी की भांगरा फ़िल्म भी 2019 में दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएगी। यह फ़िल्म रमेश तुरानी की बेटी स्नेहा तुरानी द्वारा निर्देशित होगी।

- हॉउसफुल फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी "हॉउसफुल 4" साल 2019 की दीवाली में दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है।
 हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, कृति सैनन, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े जैसे सितारें अपने हुनर से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगे। चंकी पंडे, जॉनी लीवर, बोमन ईरानी और राणा दगुबती भी फ़िल्म का हिस्सा हैं।

पुनर्जन्म के विषय पर आधारित यह फ़िल्म फरहाद समझी द्वारा निर्देशित है।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार इंडिया सहित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर के तहत बनी "हॉउसफुल 4" 2019 की दीवाली में रिलीज होगी।

फिल्मों की इस लंबी सूची से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि साल 2019 में एंटरटेनमेंट डोज़ की भरमार होगी जो दर्शकों के लिए 2019 ओर अधिक रंगीन बनाने के लिए तैयार है।  

Comments

Popular posts from this blog

TiEcon Mumbai 2023, brilliantly showcased revolutionary ideas & impactful solutions to build an Anti-Fragile and Sustainable India

REC DECLARES ITS FINANCIAL RESULTS FOR Q2 & H1 FY24

Liberty General Insurance Launches Dedicated 24/7 Helpline <+91-9324968286> for the Victims of Odisha Train Tragedy